Donate
Recent actvity

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी के सचिव श्री विकास कुमार माली को मिला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी

kanya Vivah & vikash society ke dwara samuhik Vivah ka aayojan dec 2024

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी

गया (बिहार) के गाँधी मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी

Latest Activity
Member
View All
Management Team
View All
Abouts Us

1. कन्या विवाह विकास सोसाइटी: सोसाइटी एक्ट धारा 21/1860 अधिनियम के अंतर्गत रजिस्टर्ड एक ऐसी संस्था है, जो कन्याओं से संबंधित समस्याओं पर कार्य करती है। चूँकि कन्याएँ हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी उपेक्षा करके हम एक सभ्य एवं विकसित समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम अपने आप को एक सभ्य मानव की संज्ञा देते हैं और एक सभ्य समाज की चाहत रखते हैं। लेकिन जब तक कन्याएँ पुरुषों की तरह निर्णय लेने में और शिक्षा के क्षेत्र में बराबर नहीं आ जातीं, तब तक एक विकसित समाज का सपना एक कल्पना मात्र ही रह जाएगा।

2. आज जितने भी देश विकसित कहलाते हैं, वहाँ की कन्याएँ वहाँ के समाज की निर्णयकर्ता हैं, लेकिन हमारे भारत में और खासकर हमारे बिहार में कन्याओं के साथ आज भी भेदभाव किया जाता है। जीवन के प्रत्येक कदम पर उनका शोषण होता है और समाज द्वारा उनके मार्ग में बाधाएँ डाली जाती हैं। हम चाहते हैं कि अपनी कन्याओं को सुदृढ़ बनाएं, लेकिन समाज की कई कुरीतियाँ हमें अपने मकसद से रोकती हैं और जिनका मूल्य हमारी बेटियों को चुकाना पड़ता है।

3. उनके हर कदम पर एक बैरियर लगा होता है, जिससे सामंजस्य करते-करते वे थक जाती हैं, टूट जाती हैं, और इसका प्रत्यक्ष प्रभाव हमारे समाज पर पड़ता है। लेकिन हम अभिभावक ही हैं, दूसरा कोई नहीं। उनका शोषण और बंधन सबसे पहले हमारे घर से शुरू होता है और उनके ससुराल तक चला जाता है। जब तक हम नहीं चाहेंगे और उन्हें पुरुषों की बराबरी में नहीं लाएंगे, उन्हें अपना बोझ समझेंगे, शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ नहीं बनाएंगे, तब तक इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। तब तक हमारी बेटियों की वही स्थिति रहेगी जो आज है। कई सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाएं और संगठन इन समस्याओं पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए हैं। इसका एक मूलभूत कारण है कि हम इस विषय पर सोचते हैं, कहते हैं, लेकिन करते नहीं हैं।

4. सभाओं और शिविरों में हम बालिका सशक्तिकरण की खूब चर्चा करते हैं, खूब बखान करते हैं, खूब तालियाँ बजाते हैं, लेकिन अपने घर जाकर उन्हें भूल जाते हैं। अगर हम इस समस्या को समाप्त कर लें तो हम समझते हैं कि हमारे देश, हमारे राज्य, हमारे समाज एवं हमारे घरों की कई समस्याएँ स्वतः ही समाप्त हो जाएँगी।

5. अगर हम इस समस्या को समाप्त कर लें तो बेटी के ससुराल जाते समय हमें किसी तरह की आशंका नहीं रहेगी। जैसे हमें अपने बेटे पर भरोसा होता है, उसी तरह बेटियों पर भी भरोसा रहेगा कि मुसीबत के समय वे आने वाले जीवन की कठिनाइयों एवं समस्याओं का डटकर सामना करेंगी। लेकिन हमें उन्हें बेटे की तरह ही मजबूत करना होगा। सभी समस्याओं के समाधान हेतु कन्या विवाह - विकास सोसाइटी का गठन किया गया है।

READ MORE
President Message

कन्या विवाह - विकास सोसाईटी के द्वारा किए गए विगत वर्ष 2010 से 2022 के कार्यों को ध्यान में रखकर मैं अपनी संस्था के कार्यकारिणी सदस्य तथा पदाधिकारी को धन्यवाद करता हूँ तथा विश्वास रखता हूँ कि आगे भी वे अपने सराहनीय कार्यों से संस्था का नाम सदा ऊँचा रखने का प्रयास करेंगे।

हमारी संस्था द्वारा विगत वर्षों में कई ऐसे कार्य किए गए हैं जिससे हम संस्था के सचिव होने के कारण गौरवान्वित महसूस करते हैं।

संस्था द्वारा किए गए मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:

  1. बाल विवाह पर रोक:

    • संस्था के अधिकारियों द्वारा लोगों के बीच जाकर समझाना।
    • उन्हें बाल विवाह रोकने के फायदे बताना।
    • सरकार द्वारा निर्धारित उम्र में विवाह करने के लाभ समझाना।
    • कन्या के विवाह के बाद विदाई सामग्री देकर बाल विवाह पर रोक लगाने का सफल प्रयास।
  2. भ्रूण हत्या पर रोक:

    • संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
    • भ्रूण हत्या के नुकसान को बताकर लोगों को जागरूक करना।
  3. दहेज प्रथा पर रोक:

    • समय-समय पर लोगों के बीच जाकर संस्था के प्रति आकर्षित करना।
    • सामूहिक विवाह का आयोजन।
    • कई कन्याओं का विवाह बिना दहेज के सम्पन्न करना।
  4. महिलाओं की प्रताड़ना से बचाव:

    • विवाह के बाद महिलाओं की हर संभव सहायता के लिए कानूनी मदद।
    • प्रताड़ना से बचाव हेतु तत्पर रहना।
  5. विकलांग कन्याओं के पुनर्वास:

    • विकलांग कन्याओं के पुनर्वास हेतु हर संभव प्रयास।
    • जागरूकता अभियान चलाना।
    • आत्मविश्वास बढ़ाने के कार्यक्रम।

इन सबके अलावा अनेकों कार्य हैं जो संस्था द्वारा किए गए जो सराहनीय हैं। इसके लिए मैं संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों का आभार मानता हूँ और आशा करता हूँ कि हम सब मिलकर भविष्य में भी समाज के एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्य करेंगे।

Our Objectives

Social Welfare

HEALTH & RESEARCH

EDUCATION & TRAINING

Human Rights

Anti Crime

Gallery
Testimonials